नई दिल्ली, जनवरी 16 -- यूपी के गोंडा जिले के छह विकास खण्डों में तैनात 19 ग्राम पंचायत सचिवों द्वारा शासन के निर्देशों को दरकिनार कर लाखों रुपये के भुगतान किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। सचिव फंस गए हैं। ग्राम पंचायतों में विकास कार्यो की कार्ययोजना के सापेक्ष न होकर अन्य माध्यमों से किए गए इन भुगतानों को लेकर डीपीआरओ लालजी दुबे ने कड़ा रुख अपनाते हुए ऐक्शन लिया है। उन्होंने संबंधित सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिवस के भीतर साक्ष्यों सहित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। प्रकरण परसपुर, छपिया, करनैलगंज, रूपईडीह, वजीरगंज, कटरा बाजार और इटियाथोक विकास खण्डों से जुड़ा हुआ है। जांच में सामने आया कि इन ब्लॉकों में तैनात सचिवों ने ग्राम पंचायतों में लगाए गए कंप्यूटर व पंचायत गेट-वे पोर्टल को बाईपास करते हुए अन्य ...