लखनऊ, सितम्बर 20 -- UP BJP Plan: यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी समय है, लेकिन उससे पहले भाजपा ने चुनावी रणनीति को तैयार कर लिया है। 17 सितंबर को मनाए गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के जरिए भाजपा अब प्रदेश की 403 विधानसभा क्षेत्रों में कई आयोजन करने जा रही है। इसको लेकर भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक 'सेवा संकल्प अभियान' चला रही है। इस अभियान के तहत भाजपा घर-घर पहुंचेगी। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया, अभियान के तहत उत्तर प्रदेश में जनसेवा और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने की विशेष पहल की गई है। 'नमो सेवा-अनकही कहानियां' के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन, संघर्ष, सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की यात्...