लखनऊ, दिसम्बर 28 -- प्रदेश में कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे ने जनजीवन को पूरी तरह अपनी गिरफ्त में ले लिया है। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण प्रदेश के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बीते 24 घंटों के दौरान मेरठ 6.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा, जबकि हरदोई और शाहजहांपुर में दिन का अधिकतम तापमान मात्र 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रात के समय मेरठ के बाद इटावा (7.4 डिग्री सेल्सियस), मुजफ्फरनगर (7.8 डिग्री सेल्सियस), प्रयागराज, बाराबंकी और झांसी (8.0 डिग्री सेल्सियस) सबसे ठंडे जनपद रहे। वहीं, दिन के तापमान में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई है। हरदोई और शाहजहांपुर के अलावा वाराणसी और गाजीपुर में दिन का पारा मात्र 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 9 डिग्री तक कम है। कानपुर नगर (14.3 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.