यूपी के 29 पीसीएस अधिकारी बने आईएएस, प्रमोशन की लिस्ट जारी, अब नई तैनाती की तैयारी
लखनऊ, जुलाई 1 -- PCS TO IAS: यूपी के 29 सीनियर पीसीएस अधिकारियों का इंतजार खत्म हो गया है। इन्हें आईएएस बना दिया गया है। इनके प्रमोशन की लिस्ट जारी हो गई है। पीसीएस से आईएएस में प्रमोशन के लिए 10 जून को संघ लोक सेवा आयोग दिल्ली में डीपीसी हुई थी। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग भारत सरकार की अधिसूचना के बाद नियुक्ति विभाग ने भी मंगलवार रात पदोन्नति आदेश जारी कर दिए। 2010 से लेकर 2012 बैच के अधिकारियों का प्रमोशन हुआ है। अब इनकी नई तैनाती की तैयारी हो रही है। जल्द ही तबादले की सूची भी जारी हो जाएगी।कई विकास प्राधिकरणों के सचिवों को प्रमोशन प्रमोशन लिस्ट में लखनऊ, गोरखपुर, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के सचिवों और मिर्जापुर के अपर आयुक्त के साथ ही अपर जिलाधिकारी के पद पर तैनात तमाम अफसरों का नाम है। यूपी लोकसेवा आयोग और यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.