लखनऊ, मई 21 -- प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते में दो फीसदी का इजाफा कर दिया है। अब महंगाई भत्ता 58 से बढ़कर 60 फीसदी हो गया है। यह लाभ एक जनवरी 2026 से मिलेगा। वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने इस संबंध में गुरुवार को आदेश जारी कर दिया। इसका लाभ प्रदेश के करीब 28 लाख राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थानों के कर्मियों, शहरी स्थानीय निकायों के नियमित एवं पूर्णकालिक कर्मचारियों, कार्यप्रभारित कर्मियों तथा यूजीसी वेतनमान में कार्यरत पदधारकों के साथ ही पेंशनरों को मिलेगा。 यह भी पढ़ें- PF अकाउंट में जमा होगा DA एरियर, इन सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलानमहंगाई भत्ते का भुगतान सरकार ने स्पष्ट किया है कि बढ़ी हुई दर का भुगतान मई 2026 के नियमित वेतन के साथ नकद किया जाएगा। वहीं एक...