यूपी के 21 जिलों में घटे वोटरों पर चुनाव आयोग बेहद गंभीर, बुलाई गई हाई लेवल मीटिंग
नई दिल्ली, नवम्बर 19 -- उत्तर प्रदेश के 21 जिलों में मतदाताओं की संख्या में आई कमी और मतदाता सूची की शुद्धता को लेकर चुनाव आयोग गंभीर हो गया है। इसको लेकर चुनाव आयोग ने हाई लेवल मीटिंग बुला ली है। उत्तर विधानसभा चुनाव-2027 से पहले इन जिलों में मतदाताओं की संख्या घटने के कारणों की पड़ताल की जाएगी। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को आगरा में पांच मंडलों के 21 जिलों के निर्वाचन अधिकारियों की बड़ी समीक्षा बैठक बुलाई है। बैठक में दिल्ली और लखनऊ से आने वाले आयोग के वरिष्ठ अधिकारी जिलावार निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा करेंगे। खासतौर पर मतदाता सूची से नाम कम होने, दोहरी प्रविष्टियों, नए मतदाताओं के पंजीकरण और डिजिटल सत्यापन की स्थिति पर मंथन होगा। बैठक होटल आईटीसी मुगल, फतेहाबाद रोड पर सुबह 11 बजे से शुरू होगी। इसकी अध्यक्षता वरिष्ठ उप निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.