लखनऊ, जुलाई 25 -- UP Government School: यूपी के राजकीय और आशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक स्कूलों में वोकेशनल प्रशिक्षक रखे जाएंगे। यूपी के 1701 राजकीय व एडेड स्कूलों में दो-दो प्रशिक्षक कुल 3402 आउटसोर्सिंग कंपनियों की मदद से रखे जाएंगे। इन्हें 15-15 हजार मासिक मानदेय दिया जाएगा। शैक्षिक सत्र 2026-27 से 731 राजकीय माध्यमिक स्कूलों व 970 एडेड माध्यमिक स्कूलों में दो-दो ट्रेड में व्यावसायिक शिक्षा की पढ़ाई शुरू होगी। श्रेणी-एक कक्षा नौ में दोनों ट्रेडों में कम से कम 25 छात्रों का प्रवेश दिया जाएगा। इनको पढ़ाने के लिए विभिन्न ट्रेड के दो-दो प्रशिक्षक रखे जाएंगे। ये रोजाना एक घंटा छात्रों को प्रशिक्षण देंगे। सप्ताह में छह घंटे वोकेशनल कोर्स की पढ़ाई अनिवार्य होगी। रिटेल, आईटी, टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी, एग्रीकल्चर और मैनेजमेंट एंड एंटर...