यूपी के 17 वर्षीय छात्र ने कोटा में की आत्महत्या, इंजीनियरिंग की कर रहा था तैयारी
नई दिल्ली, जून 4 -- देशभर के लाखों छात्रों के सपनों को उड़ान देने वाली शिक्षा नगरी कोटा में एक बार फिर एक युवा जिंदगी की दुखद समाप्ति ने सभी को झकझोर दिया है। इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे 17 वर्षीय छात्र का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना जवाहर नगर थाना क्षेत्र की है, जहां छात्र किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई कर रहा था। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले के निवासी आर्यन ओझा के रूप में हुई है। आर्यन पिछले दो वर्षों से कोटा में रहकर इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था। गुरुवार को जब कमरे का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला तो आसपास के लोगों को संदेह हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खुलवाया। अंदर का दृश्य देखकर हर कोई स्तब्ध रह गया। छात्र का शव फंदे से लटका हुआ मिला।सूचना मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.