अजीत कुमार, मई 23 -- UP News : उत्तर प्रदेश के 16 जिलों में जल्द ही आलू आधारित खाद्य प्रसंस्करण के नए उद्योग लगेंगे। मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली स्टेट लेवल एंपावर्ड कमेटी ने अप्रेजल कमेटी द्वारा संस्तुत किए गए इससे जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। स्वीकृत औद्योगिक इकाइयों में पोटैटो पाउडर, वोदका, स्टार्च, चिप्स, भुजिया, चिली और वेजिटेबल सॉस आदि का उत्पादन किया जाएगा। स्वीकृत इकाइयों में ज्यादातर स्टार्टअप से जुड़े युवा उद्यमियों के हैं। उत्तर प्रदेश खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति-2023 के तहत प्रस्तावित आलू आधारित प्रसंस्करण इकाइयों को सरकार की तरफ से कई प्रकार की सहायता भी उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां स्थापित करने के प्रति लोगों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है। कच्चा माल आसानी से उपलब्ध होने के साथ सरकार की नई खाद्...