यूपी के 151 किसानों से होगी सवा छह करोड़ की वसूली, शासन ने फिर जारी किया नोटिस
बुलंदशहर, अगस्त 30 -- Bulandshahr News: वर्ष 2023 कृषि विभाग में हुए बेलर घोटाले में अफसरों एवं कर्मचारियों पर कार्रवाई के बाद अब शासन की रडार पर किसान आ गए हैं। बुलंदशहर जिले के तीन ब्लॉक शिकारपुर, डिबाई और दानपुर के 151 किसानों को तत्काल प्रभाव से छह करोड़ 30 लाख से अधिक की रिकवरी के नोटिस जारी किए गए हैं। किसानों ने नियम और शर्तों का पालन नहीं किया और इस फर्जीवाड़े में डीलरों के साथ मिले रहे। शासन के आदेश पर डीडी ने किसानों को फिर से नोटिस जारी कर राशि जमा करने के आदेश दिए हैं। पूर्व में भी किसानों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं मगर वह रिकवरी जमा करने के लिए तैयार नहीं हैं। डीडी ने अब नोटिस में किसानों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वह तत्काल रिकवरी जमा करें। हिन्दुस्तान समाचार पत्र ने बेलर घोटाले का खुलासा करते हुए इसे प्रमुखता से उठाया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.