यूपी के 14 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट; महंगाई भत्ता 58% से बढ़कर 63 फीसदी हुआ
लखनऊ, नवम्बर 7 -- यूपी की योगी सरकार ने राज्य के 14 लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) पांच फीसदी बढ़ाने का शासनादेश जारी कर दिया है। इसके साथ ही महंगाई भत्ते की दर 58 फीसदी से बढ़कर 63 फीसदी हो गई है। बढ़ी हुई दरें एक जुलाई 2026 से लागू होंगी। प्रमुख सचिव आलोक कुमार की ओर से सात नवंबर 2026 को जारी शासनादेश के मुताबिक, राज्य के पूर्णकालिक नियमित कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थानों, शहरी स्थानीय निकायों के कर्मचारियों और कार्यभारित कर्मचारियों को बढ़ी हुई दर से महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा। यूजीसी वेतनमान में कार्यरत पदधारक भी इसके दायरे में आएंगे। शासनादेश के अनुसार, जुलाई से अक्टूबर 2026 तक के महंगाई भत्ते के एरियर का भुगतान भविष्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.