यूपी के 13 जिलों में छापेमारी, एक करोड़ के संदिग्ध हेल्थ सप्लीमेंट जब्त
लखनऊ, सितम्बर 25 -- प्रदेश में हेल्थ सप्लीमेंट और न्यूट्रास्यूटिकल्स के नाम पर उपभोक्ताओं को भ्रामक स्वास्थ्य दावों के जरिए गुमराह करने वाली गतिविधियों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से हेल्थ सप्लीमेंट, न्यूट्रास्यूटिकल्स, डाइटरी फूड सप्लीमेंट्स के निर्माताओं, रिलेबलर्स, रीपैकर्स और थोक विक्रेताओं के विरुद्ध प्रदेशव्यापी संयुक्त जांच अभियान चलाया गया। 13 जिलों में चले इस अभियान के दौरान करीब एक करोड़ रुपये का संदिग्ध माल सीज किया गया है। अभियान में खाद्य सचल दलों और औषधि निरीक्षकों की संयुक्त टीमों ने आगरा, बाराबंकी, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, झांसी, प्रयागराज, मुरादाबाद, लखनऊ, बरेली, हाथरस, मथुरा, गोरखपुर और वाराणसी में विभिन्न प्रतिष्ठानों एवं इकाइयों का निरीक्षण किया। इस दौरान करीब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.