मेरठ, मार्च 17 -- UP News: उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए अच्छी खबर है। मेरठ-प्रयागराज गंगा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी को नया आयाम देने जा रहा है। 'गंगा एक्सप्रेसवे' न केवल दूरी घटाएगा, बल्कि प्रदेश के आर्थिक विकास को भी नई गति देगा। करीब 594 किमी लंबा यह एक्सप्रेसवे पश्चिम उत्तर प्रदेश को सीधे पूरब से जोड़ेगा, जिससे राजधानी लखनऊ, ब्रज क्षेत्र और संगम नगरी प्रयागराज के बीच का सफर सुगम हो जाएगा। दावा है कि गंगा एक्सप्रेसवे से 12 जिले तो सीधे तौर पर कनेक्ट हो रहे हैं। वहीं इंटरचेंज के कारण लखनऊ, कानपुर, आगरा समेत 21 शहरों में मेरठ से आवागमन आसान हो जाएगा। यूपीडा के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार मेरठ से प्रयागराज के बीच गंगा एक्सप्रेसवे प्रदेश के 12 महत्वपूर्ण जिलों को कवर करने जा रहा है। मेरठ से प्रयागराज के बीच 21 स्थानों पर इंटरचे...