लखनऊ, अगस्त 14 -- स्वतंत्रता दिवस पर यूपी के 12 पुलिस अफसरों को राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा। वहीं 78 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति का उत्कृष्ट सेवा सम्मान और 6 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा सम्मान के लिए सम्मानित किया जाएगा। इसमें एसटीएफ के शहीद निरीक्षक सुनील कुमार भी शामिल हैं, जिन्हें मरणोपरांत वीरता पदक दिया जाएगा। सुनील शामली में बदमाशों से मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से शहीद हो गए थे।इन पुलिस अफसरों और पुलिसकर्मियों को मिलेगा राष्ट्रपति सम्मान 1. राम कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश 2. सुनीता सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक, उत्तर प्रदेश 3. दया राम, पुलिस अधीक्षक, उत्तर प्रदेश 4. दिनेश त्रिपाठी, पुलिस उपायुक्त, उत्तर प्रदेश 5. नरेन्द्र कुमार सिंह, कमांडेंट, उत्तर प्रदेश 6. रवि शंकर निम, पुलिस उप आयुक्त,...