प्रमुख संवाददाता, जुलाई 4 -- यूपी के परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, रसोइयां व अन्य कर्मियों को सामूहिक बीमा का लाभ दिया जाएगा। इसमें एक करोड़ रुपये तक दुर्घटना बीमा का लाभ मिलेगा। सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा देने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के साथ एमओयू करेगा। इससे 10 लाख स्थाई व संविदा शिक्षकों-कर्मियों को लाभ मिलेगा। एसबीआई के विशेष सैलेरी पैकेज में बीमा सुरक्षा का लाभ इन्हें दिलाया जाएगा। सामूहिक बीमा कराए जाने की मांग शिक्षक-कर्मचारी लंबे समय से कर रहे थे जिसे पूरा कर राहत दी जाएगी। इससे ये एक करोड़ रुपये तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा प्राप्त करेंगे।8 जुलाई को सीएम योगी देंगे सौगात आठ जुलाई को वाराणसी में होने वाले कैशलेस चिकित्सा सुविधा कार्ड और डीबीटी वितरण क...