वरिष्ठ संवाददाता, सितम्बर 11 -- यूपी के अलीगढ़ शहर के दो स्पा सेंटरों में देह व्यापार चलाने वाले आरोपी संचालक को सिविल लाइन व लोधा पुलिस की संयुक्त टीम ने बरेली से गिरफ्तार किया है। आरोपी बरेली में भी स्पा सेंटर चला रहा था। आरोपी पर मथुरा में भी मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बता दें कि 25 जनवरी की शाम को सीओ तृतीय सर्वम सिंह व तत्कालीन एसीएम द्वितीय दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में क्लासिक थाई स्पा सेंटर व 7 क्लाउड्स स्पा सेंटर मंगलम कॉम्प्लेक्स, समद रोड में छापा मारा गया था। छापेमारी से पहले स्पा सेंटर से मसाज करने की आड़ में वेश्यावृत्ति का धंधा करने की सूचना मिली थी। मौके पर पुलिस को आपत्तिजनक सामग्री मिली। साथ ही देह व्यापार के भी साक्ष्य मिले। इस आधार पर पुलिस ने मौके से पांच पुरुष अभियुक्त व सात महिलाओं को गिरफ्तार क...