यूपी के स्कूल में घुस कर वीडियो बनाने वाले पर FIR, BEO की तहरीर पर ऐक्शन में पुलिस
संवाददाता, अगस्त 23 -- उत्तर प्रदेश के देवरिया में छुट्टी के दिन एक परिषदीय स्कूल में घुसकर वीडियो बनाने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) के आदेश पर यह मुकदमा दर्ज कराया गया है। युवक ने स्कूल में घुसकर निष्प्रयोज्य मलबे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला था। शिक्षा विभाग ने इसे विद्यालय को बदनाम करने की कोशिश बताया है। रविवार देर रात दी गई तहरीर में बीईओ ने शिकायत की। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। बीईओ ने अपनी शिकायत में कहा है कि 16 अगस्त रविवार को अवकाश के दिन प्राथमिक विद्यालय डमरभिस्वा स्कूल का ताला बन्द था। बिना किसी सक्षम अधिकारी से अनुमति लिये ही विद्यालय की चहारदीवारी को फांद कर एक युवक अनाधिकृत रुप से विद्यालय परिसर में घुस गया। उसने विद्यालय परिसर के एक कोने में पड़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.