नई दिल्ली, अगस्त 26 -- उत्तर प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के संगठन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने सीएम योगी आदित्यनाथ् से दिल्ली एम्स (AIIMS) के नेशनल सेंटर फॉर एजिंग (NCA) की तर्ज पर यूपी में भी बुजुर्गों के इलाज के लिए अलग से सेंटर बनाने की मांग की है। परिषद ने कहा है कि वृद्धावस्था में इलाज के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े इसके लिए एक छत के नीचे सभी जरूरी इलाज मुहैया कराने वाला ऐसा सेंटर बेहद जरूरी है। इसके साथ परिषद ने 70 वर्ष से ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों को भी आयुष्मान स्वास्थ्य योजना से जोड़कर इलाज कराने के सरकार के निर्णय की तारीफ की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के इस मांग पत्र में कहा गया है कि पहले से ही गरीबी रेखा से नीचे के नागरिक और प्रदेश के राज्य कर्मचारी इस योजना से जुड़े थे। अब शिक्षकों ...