यूपी के सरकारी कर्मचारियों का 3% बढ़ा DA, मिलेगा 4 महीने का एरियर; दिवाली पर योगी सरकार का ऐलान
नई दिल्ली, नवम्बर 8 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। दीपावली से पहले राज्य सरकार ने शनिवार को कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (डीए) और पेंशनधारकों के लिए महंगाई राहत (डीआरए) की बढ़ी दर घोषित कर दी है। कर्मियों और पेंशनधारकों को अब 60% की बजाए 63% डीए और डीआरए मिलेगा। डीए और डीआरए में 3 प्रतिशत बढ़ोत्तरी की ये दरें एक जुलाई से प्रभावी होंगी। इस आदेश का लाभ तकरीबन 28 लाख कर्मियों और पेंशन धारकों को मिलेगा। नवंबर के वेतन के साथ बढ़े डीए और डीआरए का लाभ मिलेगा। शासनादेश के अनुसार, 1 जुलाई से 31 अक्टूबर 2026 तक बढ़े हुए महंगाई भत्ते के एरियर के भुगतान के लिए अलग-अलग श्रेणियों के कर्मचारियों के लिए व्यवस्था निर्धारित की गई है। सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) से जुड़े कर्मचारियों के एरियर की राशि आयकर और सरचार्ज की कटौती के बाद निर्धारित सीमा के अंतर्गत उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.