लखनऊ, फरवरी 27 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली पर्व को देखते हुए प्रदेश के सभी विभागों के अधिकारियों को साफ निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि सभी नियमित कर्मचारियों का वेतन हर हाल में होली से पूर्व उनके खातों में पहुंच जाना चाहिए। इसके साथ ही आउटसोर्सिंग, संविदाकर्मी, सफाईकर्मी और अन्य अस्थायी कर्मचारियों के भुगतान में भी किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए। सीएम ने चेतावनी दी है कि वेतन भुगतान में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उनका कहना है कि त्योहार के अवसर पर कर्मचारियों को आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े, यह प्रशासन की जिम्मेदारी है। इसके अलावा शासन ने 28 फरवरी 2026 (शनिवार) को कार्यदिवस घोषित किया है। वहीं 2, 3 और 4 मार्च को होली का सार्वजनिक अवकाश रहेगा। कर्मचारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.