विशेष संवाददाता, मई 2 -- यूपी के मेडिकल कॉलेजों व जिला अस्पतालों में वेंटीलेटर की कमी दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग 221 अत्याधुनिक वेंटीलेटर खरीदेगा। यूपी मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन ने इसके खरीद की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए तकनीकी और वित्तीय बिड कराई जा चुकी है। अगले महीने तक वेंटीलेटर खरीद का काम पूरा हो सकता है। जरूरत के हिसाब से फिर इन्हें जिला अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों में लगाया जाएगा। प्रदेश के सरकारी अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों में वेंटीलेटरों की संख्या नाकाफी है। कोरोना काल में खरीदे गए वेंटीलेटर व अन्य मशीनें कई जगह रखीं धूल फांक रही हैं। वहीं कई जगह वेंटीलेटर चलाने के लिए प्रशिक्षित स्टाफ का भी अभाव है। वर्ष 2021-22 में प्रदेश में 221 वेंटीलेटरों की खरीद होनी थी। मगर हीलाहवाली और लापरवाही के चलते ऐसा नहीं हो सका। बीते दिनों रा...