यूपी के सभी जिलों में 4 मई को लगेंगे विशेष कैंप, किसानों को मिलेंगे 122.28 करोड़ रुपए
नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- UP News: यूपी में योगी सरकार 4 मई को सभी जिलों में विशेष अभियान चलाने जा रही है। खरीफ 2025 एवं रबी 2025-26 की फसल क्षतिपूर्ति की राशि 04 मई को किसानों को भुगतान कर दी जाएगी। इसके लिए सभी जिलों में विशेष कैम्प लगाए जाएंगे। खरीफ 2025 की कुल देय क्षतिपूर्ति 730.04 करोड़ रुपये में से 624.88 करोड़ रुपये का भुगतान पहले ही किया जा चुका है तथा शेष 105.16 करोड़ रुपये का भुगतान उस दिन किया जाएगा। इसी प्रकार से रबी 2025-26 मौसम की शेष 17.11 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति का भी भुगतान किया जाएगा। इस प्रकार 04 मई को कुल 122.28 करोड़ रुपये की राशि लाभान्वित किसानों के खातों में भेजी जाएगी। कृषि सांख्यिकी एवं फसल बीमा निदेशक सुमिता सिंह ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और चयनित 60 जिलों में पुनर्गठित मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.