नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- UP News: उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फार्मर रजिस्ट्री को लागू करने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने कहा कि सभी किसानों का रजिस्ट्रेशन प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए। इसको लेकर सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जल्द से जल्द प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में विशेष शिविर लगाया जाए। इस कैंप में किसानों को फार्मर रजिस्ट्री से जोड़ा जाए, ताकि कोई भी पात्र किसान इस व्यवस्था से वंचित न रहे। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि राज्य सरकार फार्मर रजिस्ट्री को कृषि क्षेत्र में एकीकृत लाभ वितरण प्रणाली के रूप में विकसित कर रही है। इसके अंतर्गत कृषि विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों की सभी लाभार्थीपरक योजनाओं को फार्मर रजिस्ट्री से जोड़ा जा रहा है, जिससे किसान को विभिन्न योजनाओं का लाभ एक ही पहचान के आधार ...