आजमगढ़, जुलाई 23 -- यूपी के सबसे बुजुर्ग विधायक आलम बदी आजमी का निधन हो गया है। 90 वर्षीय आलम बदी ने आजमगढ़ के कुर्मी टोला स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। बीमार चल रहे विधायक का लंबे समय से लखनऊ के अस्पताल में इलाज भी चल रहा था। सबसे ईमानदार विधायकों में भी उनकी गिनती होती थी। समाजवादी पार्टी से आजमगढ़ की निजामाबाद सीट से पांच बार विधायक रहे। वह सपा के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। गुरुवार शाम चार बजे शहर के हर्रा की चुंगी जामेतुरशाद स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया जाएगा। अपनी ईमानदार छवि के चलते ही पूर्वांचल ही नहीं पूरे यूपी में उन्होंने खास पहचान बनाई थी। उनके निधन की खबर से सपा समेत अन्य दलों के नेताओं ने भी शोक जताया है। घर पर संवेदना प्रकट करने वालों का तांता लगा है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने निधन पर शोक जताते हुए कहा कि समाजवा...