यूपी के संदर्भों में लिखेंगे नौ से 12 तक की पाठ्यवस्तु
प्रयागराज, जुलाई 10 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (एनसीएफ) के अनुरूप उत्तर प्रदेश के लिए माध्यमिक स्तर की राज्य पाठ्यचर्या रूपरेखा (एससीएफ) विकसित करने के उद्देश्य से यूपी बोर्ड मुख्यालय में आयोजित पांच दिवसीय कार्यशाला का समापन शुक्रवार को हुआ।सचिव भगवती सिंह, अपर सचिव (प्रशासन) सत्येन्द्र कुमार सिंह एवं अपर सचिव (पाठ्य पुस्तक) स्कन्द शुक्ल के मार्गदर्शन में अंतिम दिन सभी विषय समूहों ने एससीएफ में अपने अध्याय से संबंधित रूपरेखा तैयार की। इस रूपरेखा में एनसीएफ में अपने अध्याय से संबंधित पाठ्यवस्तु को चिन्हित कर संकलित किया गया। कार्यशाला के आगामी चरणों में प्रतिभागी समूह इसी चिन्हित सामग्री के आधार पर अपने-अपने अध्यायों को नए सिरे से उत्तर प्रदेश के विशिष्ट संदर्भ में लिखेंगे। बोर्ड की उप सचिव ऋचा श्रीवास्तव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.