लखनऊ, जनवरी 29 -- उत्तर प्रदेश के शिक्षकों, शिक्षामित्रों को अब कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। इन्हें पांच लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। खास बात यह है कि यह लाभ स्ववित्त पोषित स्कूलों के शिक्षकों को भी दिया जाना प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में प्रदेश कैबिनेट की बैठक गुरुवार को होगी। सुबह 11 बजे से लोक भवन में होने वाली इस बैठक में शिक्षा विभाग के इस प्रस्ताव के साथ ही 29 से अधिक प्रस्तावों को मंजूरी के लिए कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा योगी सरकार इस साल होने वाले शिक्षक व स्नातक कोटे की 11 एमएलसी सीटों के चुनाव से पूर्व प्रदेश के माध्यमिक और बेसिक शिक्षकों, शिक्षामित्रों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधीन अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों तथा स्ववित्त पोषित...