नई दिल्ली, मार्च 10 -- UP News: योगी सरकार ने शहरी लोगों की आवासीय जरूरतों को पूरा करने के लिए मंगलवार को पीएम आवास योजना शहरी-2 को मंजूरी दी है। इस योजना में ईडब्ल्यूएस, एलआईजी और मिनी एमआईजी मकान बनाए जाएंगे। इन मकानों की कीमत कम होगी और लाटरी से इसका आवंटन होगा। ईडब्ल्यूएस मकान 30 वर्ग मीटर में बनाए जाएंगे। इसकी कीमत नौ लाख के करीब होगी। इससे अधिक बड़े मकानों की कीमत रेरा की अनुमति से तय किए जाएंगे।विकास प्राधिकरणों के साथ बिल्डरों द्वारा इन मकानों को बनाया जाएगा। बिल्डरों को बड़े मकानों के साथ छोटे मकानों को बनाने की सुविधा दी जाएगी। इसके साथ ही उन्हें भू-उपयोग और एफएआर में भी छूट दी जाएगी। इन मकानों को लेने वालों को ढाई लाख रुपये की छूट दी जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.