यूपी के शहरों में प्रधानमंत्री आवास योजना का इंतजार खत्म, 73 हजार से ज्यादा नए घरों को मंजूरी
लखनऊ, अगस्त 11 -- उत्तर प्रदेश के शहरी इलाकों में प्रधानमंत्री आवास योजना का इंतजार खत्म हो गया है।प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के लाभार्थी आधारित व्यक्तिगत आवास निर्माण (बीएलसी) के तहत प्रदेश के 137 नगर निकायों में 73,184 आवासों के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। इस मंजूरी के साथ ही योजना के बीएलसी घटक के तहत प्रदेश में कुल स्वीकृत आवासों की संख्या 4,88,526 हो जाएगी। यह फैसला सोमवार को मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत गठित राज्य स्तरीय स्वीकृति और निगरानी समिति (एसएलएसएमसी) की बैठक में किया गया। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि स्वीकृत आवासीय परियोजनाओं का कार्य निर्धारित मानकों और गुणवत्तापूर्ण निर्माण के साथ तय समय-सीमा में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने योजना के लाभार्थियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.