नई दिल्ली, नवम्बर 25 -- प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय ने विभिन्न विभागों में 187 रिक्त पदों पर संविदा के आधार पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के 186 पदों और प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) शोधपीठ में सहायक निदेशक के एक पद शामिल है। ऑनलाइन आवेदन मंगलवार से शुरू हो गए और इच्छुक अभ्यर्थी 6 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।कहां कितने पद असिस्टेंट प्रोफेसर के 130 पदों में शिक्षा विभाग में सर्वाधिक 24 पद हैं। विधि विभाग में 10, फार्मेसी और शारीरिक शिक्षा विभाग में नौ-नौ पद हैं। इसके अलावा गणित, जंतु विज्ञान, पादप रोग विज्ञान, बागवानी, मृदा विज्ञान, योग, रसायन विज्ञान और वनस्पति विज्ञान में चार-चार पद हैं। कंप्यूटर साइंस में भी चार पदों पर भर्ती होगी। एसोसिएट प्रोफेसर के 3...