लखनऊ, फरवरी 27 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जापान यात्रा के दौरान यामानाशी प्रांत से हुए करार से यूपी में ग्रीन हाईड्रोजन की मजबूत नींव पड़ी है। आईआईटी कानपुर में ग्रीन हाईड्रोजन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किया जाएगा। साथ ही उत्तर प्रदेश के उच्च तकनीकी संस्थानों के विद्यार्थियों को यामानाशी में ग्रीन हाईड्रोजन तकनीक का प्रशिक्षण पाने का भी मौका मिलेगा। यामानाशी प्रांत के साथ हुए एमओयू में ग्रीन हाईड्रोजन को सहयोग का केंद्रीय आधार बनाया गया है। इसमें उत्पादन, अत्याधुनिक तकनीकी साझेदारी, अनुसंधान, कौशल प्रशिक्षण और औद्योगिक उपयोग के व्यापक आयाम शामिल हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के बजट 2026-27 में अतिरिक्त ऊर्जा विकास के लिए 2,104 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। जापाना यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने यामानाशी स्थित 'अत्याधुनिक हाईड्रोजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.