रांची, मई 31 -- तमाड़, प्रतिनिधि। उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद अरुण पाल मौर्य ने रविवार को परिवार के साथ प्राचीन दिउड़ी मंदिर पहुंचकर माता के दरबार में पूजा-अर्चना की। उन्होंने माता के चरणों में माथा टेककर प्रदेश की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद सांसद ने श्रद्धालुओं से भी मुलाकात की। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता अमित चरण और रांची जिला के पूर्व उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह मुंडा भी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...