लखनऊ, मार्च 2 -- UP Latest News: यूपी के दो हजार युवाओं को योगी सरकार रोजगार दिलाएगी। जल्द ही मत्स्य क्षेत्र में 30 कंपनियां 1407 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही हैं। ये कंपनियां यूपी के अलग-अलग जिलों में निवेश करेंगे, इससे रोजगार के अवसर उत्पन्न होते हैं। इन निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के लिए मत्स्य विभाग ने भी तैयारी प्रारंभ कर दी है। इन निवेश प्रस्तावों के माध्यम से उत्तर प्रदेश मत्स्य विभाग की कार्यप्रणाली अन्य राज्यों के लिए प्रेरक बन गई है। मत्स्य क्षेत्र में कई बड़ी कंपनियां वाराणसी, बाराबंकी, अमेठी समेत कई जनपदों में जल्द निवेश करेंगी।वाराणसी में 300 करोड़ रुपये का निवेश करेगी औरो सुंदरम दो दिन पहले हुए मीन महोत्सव में उत्तर प्रदेश मत्स्य विभाग को 1200 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले। वहीं दिसंबर में हुए मत्स्य निवेश श...