गयाजी, मई 11 -- बिहार के गयाजी जिले में आर्केस्ट्रा में प्रोग्राम देने वाली एक नर्तकी के साथ उसके ही ग्रुप के एनाउंसर पर दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना आमस ब्लॉक से सटे गुरुआ थाना क्षेत्र के अजयपुर गांव की है। मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र स्थित महेयामा गांव निवासी दीपक चौहान एक आर्केस्ट्रा ग्रुप में एनाउंसर का काम करता है। उसने मध्यप्रदेश के सिंगरौली की रहने वाली नर्तकी को शनिवार की रात एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलाया था। लेकिन, तेज आंधी और बारिश की वजह से कार्यक्रम रद्द हो गया तो अजयपुर गांव में एक भाड़े के मकान में चले आए। यह भी पढ़ें- BJP विधायक रंजन कुमार को AK-47 से भूनने ...