सीवान, अगस्त 7 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में गुरुवार को एक यूपी के युवक का पोस्टमार्टम कराया गया। मृत युवक यूपी के कुशीनगर जिले के साहपुर खलवा पट्टी दुहाई विशुनपुरा निवासी सुभाष कुमार का 29 वर्षीय पुत्र दिनेश प्रसाद है। युवक की मौत कैसे हुई है। खबर लिखे जाने तक इसकी सही जानकारी नहीं मिल सकी है। हालांकि, तीन चिकित्सकों की एक टीम ने युवक का पोस्टमार्टम किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। यह भी पढ़ें- Deoria News: फोरलेन के किनारे सीवान में मिला युवक की लाश, क्षेत्र में मची सनसनी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...