नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- मधुबनी/एक प्रतिनिधि। बिहार के मधुबनी में उत्तर प्रदेश(यूपी) का युवक संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। उसकी मौत की बात बताई जा रही है। युवक अपनी रूठी पत्नी को मनाने के लिए ससुराल आया था। उसके माता-पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। घटना धनहा थाना क्षेत्र के समसेरवा गांव की है। इस मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। धनहा थाना में कांड संख्या 370/26 दर्ज किया गया है जिसमें युवक की पत्नी समेत सास, ससुर, साला का नाम भी शामिल हैं। सभी आरोपी अपने घर से फरार हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। युवक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत गैठिहवा गांव निवासी मनोज नट के...