हरिद्वार, अक्टूबर 3 -- रेलवे स्टेशन के सामने एक निजी होटल में देर रात उत्तर प्रदेश के एक यात्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर होटल स्टाफ में हड़कंप मच गया। स्टाफ ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को नीचे उतारा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान राजेश कुमार (48) निवासी फतेहपुर सीकरी, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी है। बताया जा रहा है कि राजेश कुमार 28 सितंबर को बदरीनाथ धाम के दर्शन कर हरिद्वार पहुंचे थे और रेलवे स्टेशन के पास होटल में ठहरे हुए थे। प्रारंभिक जानकारी में गृह क्लेश की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। घटना के बाद पु...