यूपी के मेडिकल कॉलेज में ऑनलाइन रैगिंग, 7 MBBS छात्र निलंबित, कॉलेज प्रशासन ने जुर्माना भी लगाया
नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- उरई, हिन्दुस्तान संवाद। यूपी के जालौन राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के जूनियर छात्रों से ऑनलाइन रैगिंग का मामला सामने आया है। मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले जूनियर छात्रों को सीनियर छात्रों ने बंद करके गाली-गलौज के साथ प्रताड़ित किया। साथ ही रैगिंग की बात किसी को बताने पर धमकी दी गई। इसका किसी ने चुपके से वीडियो बना लिया। सोशल मीडिया पर इसके वीडियो वायरल होने के बाद मामले का खुलासा हुआ। कॉलेज प्रशासन ने सात सीनियर छात्रों को एक हफ्ते के लिए निलंबित करते हुए एक-एक हजार रुपये जुर्माने की कार्रवाई की है। एक वीडियो 3 मिनट 13 सेकंड तो दूसरा 3 मिनट 42 सेकंड का है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इसकी पुष्टि नहीं करता है। 4-5 दिन पुराने बताए जा रहे वीडियो में एमबीबीएस बैच-2025 के सीनियर छात्र जूनियरों से ऑनलाइन रैगिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.