लखनऊ, जुलाई 15 -- आईएएस अधिकारी मनोज कुमार सिंह को मुख्य सचिव के पद पर एक साल का सेवा विस्तार देने के लिए केंद्र सरकार को पत्र भेज दिया गया है। पत्र के साथ उनके द्वारा उत्तर प्रदेश के हित में किए गए कामों का जिक्र भी किया गया है। इसमें बताया गया है कि उन्होंने प्रदेश में औद्योगिक वातावरण बनाने में अहम भूमिका निभाने के साथ ही अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डालर करने की दिशा में सार्थक प्रयास किए हैं। मनोज कुमार सिंह वर्ष 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। मुख्य सचिव के साथ उनके पास आईआईडीसी और अध्यक्ष पिकप का चार्ज है। दुर्गा शंकर मिश्र के ढाई साल के सेवा विस्तार के बाद उन्हें 30 जून 2024 को मुख्य सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई। मनोज कुमार सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में नगर विकास, पंचायती राज, ग्राम विकास विभाग और कृषि उत्पादन आयुक्त ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.