प्रमुख संवाददाता, मार्च 27 -- यूपी में माध्यमिक स्कूलों के दो लाख छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) फॉर ऑल कोर्स अनिवार्य रूप से पढ़ाया जाएगा। 1200 राजकीय माध्यमिक स्कूलों में प्रोजेक्ट प्रवीण के तहत कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों को विभिन्न ट्रेड में कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पहली बार एआई का पाठ्यक्रम सभी ट्रेड के छात्रों के लिए अनिवार्य किया जा रहा है। व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिलदेव अग्रवाल ने बताया कि भविष्य की तकनीक एआई का ज्ञान विद्यार्थियों को दिया जाना बहुत आवश्यक है। ऐसे में जिन 1200 राजकीय माध्यमिक स्कूलों में प्रोजेक्ट प्रवीण चलाया जा रहा है, वहां पर छात्रों को एआई के प्रयोग में दक्ष बनाया जाएगा। राजकीय माध्यमिक स्कूलों में प्रोजेक्ट प्रवीण के तहत कक्षा नौ से 12 तक के छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.