संवाददाता, जुलाई 21 -- UP Police Action : उत्तर प्रदेश के महराजगंज में देश के कई राज्यों से गायब मोबाइल मिले हैं। इस जिले के तेजतर्रार एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर सर्विलांस सेल ने बड़ी मुहिम चलाई। सीईआईआर पोर्टल और अन्य तकनीकी उपायों के जरिए खोए हुए 110 मोबाइल फोन बरामद कर उनके ओनर्स को सौंपे गए हैं। लौटाए गए मोबाइल फोन की कीमत 35 लाख रुपए आंकी गई है। जिन ओनर्स के मोबाइल फोन लौटाए गए हैं उनमें तेलंगाना, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार और राजस्थान के लोग शामिल हैं। मंगलवार को महराजगंज के पुलिस ऑफिस में एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशों पर अमल करते हुए ओनर्स को बुलाकर कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें मोबाइल फोन वापस कर दिए गए। मोबाइल फोन वापस पाकर ओनर्स के चेहरे खिल गए। बरामद फोन तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्...