यूपी के मदरसे में मेड इन पाकिस्तान का लगा मिला पंखा, फोटो वायरल होने के बाद जांच में जुटी पुलिस
हिन्दुस्तान संवाद, मई 11 -- UP News: यूपी के कुशीनगर जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र की ग्राम सभा जंगल विशुनपुरा के टोला गोसाई पट्टी स्थित एक मदरसे में पाकिस्तान निर्मित सीलिंग फैन मिला है। पंखे पर 'मेड इन पाकिस्तान' और पाकिस्तानी कंपनी का नाम लिखा हुआ है। इसकी तस्वीरें रविवार की सुबह से ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगीं। मामला सामने आते ही स्थानीय पुलिस भी सक्रिय हो गई और गांव पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान वायरल तस्वीर की पुष्टि नहीं करता है। जानकारी के मुताबिक मदरसे के एक कमरे में काफी समय से यह सीलिंग फैन लगा हुआ था। बताया जाता है कि रिपेयरिंग के लिए पंखे को नीचे उतारा गया तो कुछ लोगों की नजर उस पर दर्ज विवरण पर पड़ी। इसके बाद इसकी चर्चा गांव से निकलकर सोशल मीडिया तक पहुंच गई। देखते ही देखते मामले को ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.