विशेष संवाददाता, जुलाई 26 -- SARNATH UNESCO WORLD HERITAGE: यूपी की बौद्ध सर्किट सारनाथ 28 सालों के लंबे इंतजार के बाद यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हो गया। इसके साथ ही सारनाथ भारत का 45वां और यूपी का चौथा विश्व धरोहर स्थल बन गया है। दक्षिण कोरिया के बुसान शहर में आयोजित यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति के 48वें सत्र में शनिवार को यह ऐतिहासिक घोषणा की गई। इस उपलब्धि के साथ बौद्ध धर्म के सबसे पवित्र स्थलों में शामिल सारनाथ को वैश्विक विरासत के सर्वोच्च मंच पर नई पहचान मिली है। प्रदेश के बौद्ध सर्किट को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत के मानचित्र पर नई मजबूती मिलने की उम्मीद है। भगवान बुद्ध की प्रथम धर्मादेशना स्थली सारनाथ को 3 जुलाई 1998 को यूनेस्को की टेंटेटिव लिस्ट (संभावित सूची) में शामिल किया गया था। लगभग 28 सालों बाद म...