यूपी के बिजली ग्राहकों को नई सुविधा, बिल को लेकर नहीं काटना होगा दफ्तरों का चक्कर
लखनऊ, जून 5 -- UP News: उत्तर प्रदेश में पावर कारपोरेशन से चुपके से दस प्रतिशत सरचार्ज लागू कर दिया है। इस झटके के साथ ही बिजली उपभोक्ताओं को नई सुविधा भी मिली है। पावर कॉरपोरेशन अब बिजली के बिलों को पहले से कहीं अधिक पारदर्शी और उपभोक्ता अनुकूल बनाया है। नए बदलावों के तहत अब उपभोक्ताओं को मिलने वाले बिजली बिल में हर छोटे-बड़े खर्च की पूरी जानकारी उपलब्ध होगी। अभी तक बिल विवरण की सही और स्पष्ट जानकारी न मिलने के कारण उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था और उन्हें बिजली दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे।स्कैन कोड से अपडेट होगी प्रोफाइल डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा देते हुए नए बिल में एक विशेष स्कैन कोड की सुविधा दी जा रही है। इस कोड को स्कैन करके उपभोक्ता घर बैठे ही अपना मोबाइल नंबर, व्हाट्सएप नंबर और ईमेल आईडी अपडेट कर सकेंगे। बिल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.