यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को झटका, जून से महंगी होगी बिजली, 10 प्रतिशत बढ़कर आएगा बिल
लखनऊ, मई 30 -- UP Electricitiy 10 percent Expensive: ईरान-इजराइल के युद्ध को लेकर पेट्रोल और डीजल के दामों की बढ़ोत्तरी के बाद अब महंगाई का असर बिजली पर भी पड़ गया है। यूपी में बिजली महंगी हो गई है। इससे उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड बिजली बिल में 10 प्रतिशत एक्स्ट्रा चार्ज लगाने का फैसला किया है। ये चार्ज जून में आने वाले बिजली बिल में जुड़कर आएगा। इससे यूपी के तीन करोड़ से ज्यादा बिजली उपभोक्ताओं की जेब ढीली होगी। यानी अब बिजली उपभोक्ताओं को 10 फीसदी अतिरिक्त पैसा देना होगा। अगर आपका 100 रुपये का बिल आएगा तो उस पर 10 रुपये ज्यादा देने होंगे। यूपी पावर कॉरपोरेशन के इस फैसले से प्रदेश के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं की जेब पर खासा असर पड़ने वाला है। इसमें घरेलू, व्यावसायिक और अन्य श्रेणी के उपभोक्ता भी शामिल हैं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.