यूपी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए गुड न्यूज, सितंबर के बिल में 7.5 फीसदी हो सकती है कमी
नई दिल्ली, अगस्त 26 -- उत्तर प्रदेश में जुलाई और अगस्त के बाद सितंबर में भी बिजली बिल में कमी होगी। सितंबर के बिजली बिल में उपभोक्ताओं के बिल में 7.5 फीसदी तक की कमी हो सकती है, जो अब तक की सबसे बड़ी कमी होगी। पावर कॉरपोरेशन जल्द ही ईंधन अधिभार शुल्क की दर जारी कर सकता है। राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष और राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि सितंबर में ईंधन अधिभार में होने वाली कमी अब तक की सबसे बड़ी कमी साबित हो सकती है। इससे प्रदेश के करोड़ों विद्युत उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। इससे पहले अगस्त में उपभोक्ताओं को बिजली बिल में 2.92% की रियायत मिली। जुलाई के बाद यह लगातार दूसरा महीना होगा जब ईंधन अधिभार शुल्क में कमी होगी। जुलाई में 4.43% कमी हुई थी। इस साल जून में बिजली बिल में 10% अतिरिक्त वसूली की गई थी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.