लखनऊ, मार्च 28 -- Electricity Bill News: यूपी के बिजली उपभोक्ताओं की जेब फिर ढीली होने वाली है। अप्रैल में बिजली के बिल में 2.14 फीसदी जुड़कर आएगा। यानी, हर एक हजार रुपये के बिजली बिल में 21.4 रुपये अतिरिक्त जुड़कर आएंगे। पावर कार्पोरेशन ने अप्रैल महीने में वसूले जाने वाले ईंधन अधिभार शुल्क की दरें तय कर दी हैं। मार्च में ईंधन अधिभार शुल्क की दरें नेगेटिव में थीं। इससे उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत मिली थी। अब अप्रैल में फिर दरें धनात्मक हैं। ऐसे में बिल के अतिरिक्त उपभोक्ताओं से रकम की वसूली होगी। पावर कार्पोरेशन ने पाया है कि अधिभार शुल्क के तौर पर अप्रैल में उपभोक्ताओं से 142 करोड़ रुपये की वसूली होनी है। राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने अधिभार गणना के फॉर्मुले पर सवाल उठाते हुए इसकी जांच की मांग की है। यह भी पढ़ें- यूपी में मकानों में छोटी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.