यूपी के बांदा में तापमान 47.6 पर पहुंचा, 13 शहर तपे
लखनऊ, मई 18 -- उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह शुष्क होते ही लू का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विभाग की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश के 26 प्रमुख शहर 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान में तपे। बुंदेलखंड का बांदा जिला 47.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ पूरे प्रदेश में सबसे गर्म रहा, जबकि प्रयागराज में पारा 46.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सूबे की राजधानी लखनऊ में भी झुलसाने वाली गर्मी रही, जहां अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक 43.2 और न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 22 जिलों में मंगलवार को लू की स्थिति का ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक मो. दानिश के अनुसार अगले एक हफ़्ते तक राज्य के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में लू की स्थिति रहेगी, जबकि पश्चिमी उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.