बगहा, मार्च 12 -- गौनाहा/जमुनिया। गौनाहा थाना के परसा गांव के सरेह में मंगलवार के दिन में गायब हुई तीन लड़कियां देर रात्रि में उत्तर प्रदेश के बढ़नी से बरामद हुई हैं। रेलवे सुरक्षा बल ने बढ़नी जंक्शन पर पैसेंजर ट्रेन से इन्हें बरामद करते हुए इसकी जानकारी गौनाहा पुलिस को दी है। गौनाहा थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ने बताया कि लड़कियों को बरामद करते हुए वापस लाया जा रहा है। बताया जाता है कि तीनों नाबालिग परसा निवासी शेख शहिम की 11 वर्षीय पुत्री सुरैया प्रवीन, शेख फहिम की 10 वर्षीय पुत्री जास्मिन खातुन तथा अकबर अली खां की 14 वर्षीय पुत्री रेशव खातुन मवेशियों के खिलाने के लिए चारा काटने परसा गांव के सरेह में गईं थीं। वहीं पर बैठी एक महिला तीनों बच्चियों को अपने पास बुला कर कुछ खाने के लिए दिया। परंतु तीनों ने बताया कि हमलोग रोजा रखे हैं ,कुछ नही खाएं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.