यूपी के प्रेशर से फिर बढ़ी गंगा, पटना-हाथीदह में लाल निशान से पार
भागलपुर, सितम्बर 30 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। यूपी के प्रेशर से बिहार में गंगा फिर उफान पर आ गई है। मंगलवार को पटना के गांधी घाट और हाथीदह में गंगा दोबारा लाल निशान से पार हो गई। इससे डाउन स्ट्रीम में मुंगेर, सुल्तानगंज, भागलपुर और कहलगांव में फिर से बाढ़ आने का डर सताने लगा है। हालांकि जल संसाधन विभाग ने दावा किया है कि जलस्तर में बढ़ोतरी होगी लेकिन बाढ़ जैसी नौबत नहीं आएगी। गांधी घाट में लाल निशान से 41 सेमी और हाथीदह में 01 सेमी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। विभागीय अभियंताओं ने बताया कि मुंगेर में पानी खतरे के निशान से 1.42 मीटर, भागलपुर में 1.29 मीटर और कहलगांव में 34 सेमी नीचे है। ऐसे में यदि एक मीटर भी पानी बढ़ता है, तब भी जलस्तर लाल निशान से नीचे ही रहेगा。 यह भी पढ़ें- तीन दिनों से गंगा के जलस्तर में हो रही है वृद्धिकेंद्रीय जल आयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.