संवाददाता, दिसम्बर 30 -- यूपी के परिषदीय स्कूलों में 31 दिसम्बर से 14 जनवरी तक सर्दी की छुट्टियां हो रही हैं। इसके पहले नए साल में स्कूलों की साफ-सफाई को लेकर आदेश आ गया है। नए साल में 26 जनवरी तक सभी स्कूल पूरी तरह से चकाचक कर दिए जाएंगे। महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने इस संबंध में सभी जिलों को निर्देश भेज दिए हैं। इसमें कहा गया है कि इस अवधि के पहले स्कूलों की साफ-सफाई और मूलभूत अवस्थापना सुविधाओं को बेहतर किया जाए। परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित शैक्षिक वातावरण तैयार किया जाए। गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय पर्व को गरिमामय ढंग से मनाने के लिए विद्यालय परिसर को पूरी तरह स्वच्छ औेर सुरक्षित बनाया जाए। विद्यालय भवन, कक्षाएं, कार्यालय कक्ष, बरामदे, शौचालय, पेयजल स्थल, रसोईघर सहित सभी स्थानों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.